द्वितीय दिवस: भगवान को समय दें, रिश्ता जुड़ जाएगा- श्री पाद सुंदर जी

AJ डेस्क: धनबाद के हावड़ा मोटर के समीप एलआईसी बिल्डिंग में ISKCON कुसुम विहार धनबाद के द्वारा श्री जगन्नाथ कथा का आयोजन किया गया है। आज दूसरे दिन श्री जगन्नाथ कथा पर श्रीपाद सुन्दर गोविन्द दास ब्रह्मचारी द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ की महिमा का बखान किया गया। “रिश्ते समय देने से जुड़ते है और समय ना देने से टूट जाते है, भगवान को समय दीजिए, तरजीह दीजिए, भगवान से रिश्ता जुड़ जाएगा।”

 

 

सुन्दर प्रभु ने बताया कि शास्त्रो में 12 महाजनो का उल्लेख है। यदि हम आध्यात्मिक उन्नति चाहते है तो हमे इन महाजनो का ही अनुसरण करना होगा।

 

 

सुन्दर प्रभु ने भक्तो का भ्रम दूर करते हुए बताया कि पद्मपुराण के अनुसार 4 सम्प्रदाय है-

1- श्री सम्प्रदाय
2 -रुद्र सम्प्रदाय
3 -कुमार सम्प्रदाय
4 – ब्रह्म सम्प्रदाय

 

 

कृष्णकृपा श्री मूर्ति श्री श्रीमद ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्री प्रभुपाद के असीम अनुकंपा से ISKCON धनबाद द्वारा श्री जगन्नाथ कथा 26 जनवरी दिन रविवार तक चलेगा। ISKCON धनबाद ने सभी भक्तों से इस कथा में 26 जनवरी को पधारने और भगवान के महिमा से रु-ब-रु होने का आग्रह किया है। 26 जनवरी को भगवान का पुष्प अभिषेक नृत्य एवं किर्तन का आयोजन है।

 

 

 

 

आज कथा में पहुंचे भक्तों ने भगवान का कीर्तन और गुणगान किया। जिसके बाद भक्तों में भगवान के प्रसाद का वितरण किया गया।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »