प्रवचन की बयार में भक्ति रस में डूब चुके श्रोता और नृत्य, कीर्तन, पुष्प की बारिश ने मन मोह लिया (देखें तस्वीरें)

AJ डेस्क: धनबाद के पुराना बाजार स्थित इंडस्ट्री एंड कॉमर्स एसोसिएशन का सभागार आज मानों भक्ति रस में ओत प्रोत हो चुका था। भक्तगण झूमने नाचने पर विवश थे। यह मौका था ‘इस्कॉन’ कुसुम बिहार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “जगन्नाथ कथा एवम बसंत उत्सव” के समापन दिवस का। इस अवसर का विधायक राज सिन्हा और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी गवाह बनी। सभी श्रीपाद सुंदर गोविन्द दास ब्रह्चारी के द्वारा बताए गए श्री पुरी यात्रा के महात्यम से मंत्रमुग्ध थे।

 

 

आज संध्या कार्यक्रम स्थल भक्तिमय माहौल में सराबोर हो चुका था। भक्तगणों से सभागार खचाखच भरा हुआ था। श्री पाद सुंदर गोविन्द दास जी के द्वारा बताए जा रहे श्री पुरी यात्रा पूजा माहात्म्य ने श्रोताओं को बांधे रखा था। प्रवचन के बाद पूजा आरती ने तो वहां का माहौल ही भक्तिमय कर दिया। ततपश्चात श्री भगवान जगन्नाथ का पुष्प अभिषेक तो देखते ही बन रहा था। विधायक राज सिन्हा और रागिनी सिंह ने भी पुष्प अभिषेक में हिस्सा लिया।

 

 

 

 

इधर भक्तगण अपनी कुर्सी छोड़ने पर मजबूर हो चुके थे। सभी भगवन के नाम कीर्तन के साथ नृत्य करने पर विवश थे। भक्तों ने जहां खुलकर नृत्य किया वहीं प्रसाद स्वरूप उनपे जमकर पुष्प वर्षा हो रही थी। ऐसा लग रहा था मानो वहां पुष्प की होली खेली जा रही हो। अंत में सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »