ISKCON: ‘प्रेम ही धर्म है’, पुरुषोत्तम स्वामी ने कहा- सनातन धर्म, हर जीवों का धर्म

AJ डेस्क: ISKCON कुसुम् विहार धनबाद द्वारा आज भगवान श्री नित्यानंद का जन्मोत्सव मनाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के विशेष अतिथि रहे श्रीमद भक्ति पुरुषोत्तम स्वामी ने बताया कि ‘प्रेम ही धर्म है।’ उन्होंने कहा कि जो भगवान से प्रेम करेंगे वो सारे जीव जंतुओं से भी प्रेम करेंगे।

 

 

स्वामी महाराज ने बताया कि सनातन धर्म का अर्थ है हर जीवो का धर्म। आत्मा का धर्म है भगवान का सेवा करना क्योंकि भगवान पूर्ण है और आत्मा उसका अंग। फैक्ट्री में जो काम करते है वो कुछ पाने के लिए काम करते है, परंतु जो भगवान की सेवा करते है वो भगवान की शरण प्राप्त करने के लिए होता है। उन्होंने बताया कि भगवान के प्रति हृदय में प्रेम जगाने के लिए महामंत्र ‘हरे कृष्ण’ का जाप करना चाहिए।

 

 

 

 

 

इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान की महिमा से अवगत हुए और उन्होंने भगवान नित्यानंद का अभिषेक किया हरी कीर्तन कर उसमें झूमते दिखें। मानो जैसे ISKCON कुसुम विहार आज व्रज बन गया हो। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया और सभी को आयोजक सुन्दर गोविन्द दास के द्वारा कार्यक्रम में शरीक होने के लिए धन्यवाद दिया गया।

 

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »