टिक टॉक का विकल्प भरा पड़ा है भारतीय एप्स में, लिस्ट देखें, करें यूज

AJ डेस्क: एक अप्रत्याशित घोषणा में, भारत सरकार ने सोमवार को टिकटॉक समेत 59 चीन के ऐप्स के प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही सरकार ने कहा कि ये एप देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं। ये प्रतिबंध लद्दाख इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी सैनिकों के साथ मौजूदा तनावपूर्ण स्थितियों के बीच लगाए गए हैं।

 

 

भारत में टिकटॉक बहुत अधिक पॉपुलर है। इसके देश भर में 20 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। लेकिन अब देश में टिकटॉक के दिन खत्म हो गए हैं, तो आप कुछ ऐसे विकल्पों की तलाश कर सकते हैं उसी तरह वीडियो बनाकर ऐप पर अपलोड किया जा सकता है। नीचे कुछ ऐप के बारे में बताया गया है जिसके जरिए टिकटॉक जैसे आनंद ले सकते हैं।

 

 

आपके पास है टिकटॉक सहित यहाँ अन्य कई ऐप का विकल्प-

रोपोसो (Roposo) : यह एक भारतीय वीडियो-शेयरिंग ऐप है जिसे एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस दोनों पर इंस्टॉल किया जा सकता है और पहले ही 50 मिलियन से अधिक डाउनलोड हो चुके हैं। यह हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगाली, मलयालम, ओडिया और असमिया सहित 10 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है। आप वीडियो फिल्टर, जीआईएफ स्टिकर, इफैक्ट, फिल्टर का यूज करके शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं या उन्हें एडिट  कर सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप शेयर कर सकते हैं।

 

 

मित्रों (Mintron) : यह भारत में बनाया गया एक और फ्री शॉर्ट वीडियो-मेकिंग ऐप है। यह लोगों को हल्के हास्य के विषय के साथ अपने इनोवेटिव वीडियो ऑनलाइन प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है। आप अपना वीडियो बना सकते हैं। एडिट कर सकते हैं और शेयर कर सकते हैं और साथ ही दुनिया भर के टॉप वीडियो की लाइब्रेरी के माध्यम से ब्राउज कर सकते हैं।

 

 

चिंगारी (Chingari): यह भी एक भारतीय ऐप है। आप वीडियो सर्च सकते हैं, फीड के माध्यम से ब्राउज कर सकते हैं, रचनात्मक वीडियो बना सकते हैं और अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं। इसमें कूल फीचर है और यह गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

 

 

डबस्मैश (Dubsmash) : डबस्मैश, जिसने भारत में लिप-सिंकिंग वीडियो फॉर्मेट का चलन शुरू किया है, सबसे अच्छा टिकटॉक विकल्पों में से एक है। यह यूजर्स को उनकी पसंदीदा फिल्मों और गानों को लिप-सिंक करके सीन बनाने का मौका देता है।

 

 

इंस्टाग्राम (Instagram) : हम सभी वर्षों से इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन अब शायद इस समय क्रिएटिव रूप से शॉर्ट वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने के लिए अपने एडिटिंग टूल का उपयोग कर सकते हैं।

 

 

 

Share it की जगह फाइल्स गो : का करें इस्तेमाल
अब यूजर्स शेयर इट की जगह एंड्रॉयड यूजर्स गूगल के फाइल्स गो का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि आईफोन यूजर्स एयरड्रॉप फक्शन के जरिए फाइल के साथ फोटो ट्रांसफर कर सकते हैं। खास बात यह है कि फाइल ट्रांसफर करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती है।

 

 

Google Chrome : का करें इस्तेमाल
यूसी ब्राउजर भारत में लोकप्रिय एप है। हालांकि, अब इस एप पर बैन लगा दिया गया है। अब यूजर्स यूसी ब्राउजर की जगह गूगल क्रोम और मोजिला फायरफॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको फास्ट ब्राउजिंग के साथ डाटा सुरक्षित रखने के लिए कई सारे विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को मोजिला फायरफॉक्स में वीपीएन भी मिलेगा।

 

 

हेलो की जगह शेयर चैट :  एप का करें इस्तेमाल
वैसे तो चीनी एप हेलो को लोगों ने जमकर इस्तेमाल किया है, लेकिन अब इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब यूजर्स इसके बदले शेयर चैट एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप में यूजर्स को फोटो-वीडियो शेयर करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा यह एप यूजर्स को 15 क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध कराता है।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »