पी एम सी एच के आईसोलेशन वार्ड में गार्ड ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

AJ डेस्क: राजधानी में पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां के क्वरंटाइन सेंटर में कथित रूप से एक नाबालिग लड़की से रेप हुआ है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान महेश प्रसाद के रूप में हुई है। प्रसाद पिछले तीन महीनों से पीएमसीएच में गार्ड की नौकरी कर रहा था।

 

 

पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की यह घठना गत आठ जुलाई की है। इस रात लड़की अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी। मौके का फायदा उठाकर गार्ड ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया।

 

 

राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान-

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि लड़की की मेडिकल रिपोर्ट दो से तीन दिनों में उपलब्ध हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हमने घटना का संज्ञान लिया है। यह काफी गंभीर घटना है। आरोपी को उसके अपराध की सजा जरूर मिलेगी।’ हालांकि, आरोपी महेश प्रसाद का दावा है कि वह निर्दोष है।

 

 

आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया-

उसने कहा, ‘मैंने कुछ भी गलत काम नहीं किया है। पुलिस ने मोरा मोबाइल जब्त कर लिया है। वे इसकी जांच कर सकते हैं। मैं यहां पिछले तीन महीने से काम कर रहा हूं। मैं दानापुर का रहने वाला हूं। मैंने किसी का रेप नहीं किया।’

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »