बिहार: बाढ़ प्रभावित पूर्वी चंपारण में NDRF के नाव पर ही बच्ची को दिया जन्म

AJ डेस्क: बिहार इन दिनों बाढ़ की भयावह स्थिति का सामना कर रहा है। राज्य के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में है। ऐसे में राहत और बचाव दल लोगों के लिए किसी फ़रिश्ते के सामान हैं। इसी बीच बाढ़ प्रभावित पूर्वी चंपारण जिले में आज रविवार को एक 25 साल की महिला ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की बचाव दल की नाव (Rescue Boat) में एक बच्ची को जन्म दिया। मां और बच्चे को एम्बुलेंस से पास के प्राइमरी हेल्थ सेंटर में भेजा गया जहां उनकी हालत स्थिर पाई गई।

 

 

मालूम हो कि बिहार में बाढ़ से हालात काफी खराब हैं। कई परिवार बेघर हो चुके हैं। मानसून के दौरान बिहार और असम जैसे राज्यों में बाढ़ आना कोई नई बात नहीं है लेकिन इस बार पूर्वी भारत के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात को और ज्यादा गंभीर बना दिया है। बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद राज्य की सभी नदियां उफान पर हैं। बाढ़ के कहर से लोग परेशान हैं। बाढ़ की वजह से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया और कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं।

 

 

राज्य के 12 जिलों में NDRF की 21 टीमें बाढ़ आपदा से कुशलता से निपटने के लिए तैनात हैं। पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिले में बांध टूटने के बाद NDRF की टीम ने रात में पहुंचकर लोगों के बीच राहत और बचाव कार्य चलाया। NDRF के कर्मचारियों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर मौके को मुस्तैदी से संभाला।

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »