दामोदर नदी में छलांग लगा युवती ने की आत्महत्या

AJ डेस्क: महुदा थाना क्षेत्र स्थित तेलमच्चो पुल से गुरुवार की सुबह एक युवती ने दामोदर नदी में छलांग लगा अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान 22 वर्षीय पूनम देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया लेकिन परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से मना कर दिया।

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाघमारा के माटीगढ़ा के रहने वाले अर्जुन रजक की पुत्री पूनम देवी की शादी 2 वर्ष पूर्व बोकारो के नावाडीह पंचायत के रहने वाले शक्तिपद रजक के पुत्र विजय रजक के साथ हुई थी। पूनम की एक 8 माह की पुत्री भी है। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से पूनम अपने मायके जाने की जिद कर रही थी लेकिन उसके ससुराल वाले उसे उसका मायका जाने से रोक रहे थे।जिसके बाद आज सुबह करीब 6 बजे वो अपने ससुराल से निकल दामोदर नदी पे बने करीब 3 सौ फीट ऊंचे पुराने पुल से कूदकर अपनी जान दे दी।

 

 

 

 

 

 

वहीं मृतका के परिजनों ने पूनम के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा कपूरिया ओपी के समीप उसके शव को रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। उनकी मांग है कि पहले मृतका के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए उसके बाद ही उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाए।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »