दरिंदा: टॉफी का लालच दे दुकान में ही दर्जनों बच्चियों संग ‘मुंह काला’ करने वाला गिरफ्तार

AJ डेस्क: बिहार में लखीसराय के कजरा गांव में 5 से 7 साल की बच्चियों को चॉकलेट का लालच देकर उनके साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी की उम्र 50 साल है। वह अपनी दुकान पर बच्चियों को बुलाकर उनके साथ यह घिनौनी हरकत करता था। पीड़ित परिवार की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, साथ ही उसकी मानसिक स्थिति की जांच भी करवा रही है।

 

 

बताया जाता है कि सोमवार शाम दो बच्चियों की तबीयत खराब हो गई तो उन्होंने अपनी तकलीफ और आरोपी प्रकाश तांती की हरकत के बारे में बेहद मासूमियत से बताया। तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। बच्चियों को यह भी नहीं पता कि उनके साथ कितना घिनौना काम हुआ है।

 

 

मामला प्रकाश में आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पूरे गांव में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सभी पीड़ित बच्चियों का मेडिकल करवाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि आरोपी ने अंतिम बार 20 मार्च को 2 बच्चियों के साथ अपनी दुकान में बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

 

 

पुलिस के मुताबिक शुरुआत में 8 बच्चियों के परिवारों ने शिकायत की है। पूछताछ में कुछ और बच्चियों से रेप की बात सामने आ सकती है। आरोपी ने सभी बच्चियों को 10 मार्च से 20 मार्च के बीच हवस का शिकार बनाया।

 

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Input-Dainik Bhaskar

Translate »