भीषण हादसा: रामगढ़ घाटी में बौराई ट्रेलर ने पांच गाड़ियों को चपेट में लिया, एक की मौत

AJ डेस्क: रामगढ़ चूट्टूपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। पाइप लदे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने पांच गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण पांचो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए है।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

रामगढ़ जिले का चुट्टूपालू आज एक बार फिर मौत का गवाह बनी। रांची होते हुए हजारीबाग की ओर जा रहा पाइप लदा एक ट्रेलर घाटी क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित हो गया और उसने एक कार को बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद दो बाइक, एक पिकअप वैन और बस को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस डिवाइडर से टकराते हुए डिवाइडर के बीचो-बीच पलट गई। वहीं ट्रक कार को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क के किनारे बने नाले में जा गिरा। कार और बाइक सड़क किनारे बुरी स्थिति में पाए गए। इस भीषण दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है। जबकि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

 

 

 

इस घटना के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 पर आवागमन घंटो बाधित रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और घायलों को लगभग आधा दर्जन एम्बुलेंस के सहारे रामगढ़ सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का प्रयास कर रही है।

 

 

 

 

आपको बता दे की लगातार घाटी क्षेत्र में दुर्घटना हो रही है। बावजूद इसके एनएचएआई द्वारा यहाँ दुर्घटना रोकने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहे हैं। जिसके कारण यहाँ आए दिन दुर्घटनाए हो रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »