दर्दनाक हादसा : शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की मौत,सड़क जाम

AJ डेस्क: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के देवली में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अनिल कुंभकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद सुभाष कुंभकार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों घर में शादी का कार्ड बांटने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

 

धनबाद के देवली में महिंद्रा शोरूम के पास हुए इस सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बताया जा रहा है कि अनिल कुंभकार और सुभाष कुंभकार शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि अनिल कुंभकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभाष कुंभकार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सुभाष को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

घटना में JH10BF7131 नंबर का वाहन शामिल बताया जा रहा है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

 

इधर, हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

 

वहीं, अनिल कुंभकार की मौत के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »