धनबाद उदय शाखा ने जीता बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट 3.0 का खिताब

AJ डेस्क: झारखंड प्रांत मारवाड़ी युवा मंच मंडल-7 द्वारा बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट 3.0 का आयोजन रविवार, 27 सितंबर 2026 को लेवल-अप टर्फ, धनबाद में मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर शाखा के आतिथ्य में सफलतापूर्वक किया गया। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों एवं मंच के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता में मंडल-7 की 3 मंडलों की 6 शाखाओं—झरिया, केंदुआ, धैया, धनबाद उदय, गोविंदपुर एवं गिरिडीह ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में धनबाद उदय शाखा ने गिरिडीह शाखा को 24 रनों से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। गिरिडीह शाखा उपविजेता रही।

पुरस्कार एवं सम्मान

🏆 विजेता: धनबाद उदय शाखा

🥈 उपविजेता: गिरिडीह शाखा

🏏 बेस्ट बैट्समैन: आकाश अग्रवाल

🎯 बेस्ट बॉलर: प्रकाश तुलस्यान

⭐ मैन ऑफ द टूर्नामेंट / MVP: हर्ष केजरीवाल

कार्यक्रम में गोविंदपुर अध्यक्ष श्री शैलेश बंसल, सचिव श्री आशीष मित्तल, कोषाध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री आदित्य अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री बजरंग अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक श्री विवेक लीलाह सहित कुणाल केजरीवाल, क्षितिज दूदनी, अभिषेक अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विवेक लोधा, हरीश अग्रवाल, अंकित सारावगी, शशांक अग्रवाल, अंकित मित्तल, गणेश अग्रवाल, आशीष सिंघल, हरीश खेरुका, गीतांशु मित्तल, केशव अग्रवाल, प्रथेमेश तायल, सौरभ बजाज, ऋत्विक दूदनी, यथेष्ट गर्ग, विजय सावड़िया, ललित अग्रवाल, धीरज गोयल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में सभी खिलाड़ियों, शाखाओं, सदस्यों, प्रायोजकों एवं सहयोगकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सौहार्द, टीम भावना और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »