मौत बनकर आया ट्रक! कार को मारी ऐसी टक्कर, मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत

AJ डेस्क: जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मंत्री दीपिका पांडेय महगामा से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह करीब तीन बजे सोनारी मरीन ड्राइव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सभी लोग स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीछे से ट्रक की जोरदार टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »