मा यु मं और मेदांता हॉस्पिटल ने निःशुल्क जांच शिविर लगाया

AJ डेस्क: धनबाद गोविंदपुर स्थित अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच गोविन्दपुर एवं मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 75 से अधिक लोगों ने भाग लिया तथा ब्लड प्रेशर, शुगर, ECG, PFT एवं बोन डेंसिटी सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क कराईं।

 

मेदांता के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार शर्मा एवं जनरल फिजिशियन डॉ. एरफ सोहेल चौधरी ने हृदय रोगों से बचाव, नियमित व्यायाम एवं हार्ट अटैक के दौरान प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। राजेश गर्ग द्वारा CPR एवं BLS का प्रशिक्षण भी दिया गया।

 

शिविर में मेदांता की टीम से अभिषेक कुमार पाठक, गगन टोप्पो एवं शशि आनंद उपस्थित रहे। मंच, समाज एवं प्रशासन के अनेक गणमान्य सदस्यों, जिनमें आदित्य अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, आशीष मित्तल, गोपाल अग्रवाल, ललित केजरीवाल , आनन्द जैसवाल ,पवन लोधा , विवेक लोधा,संजय सिंघल, राजीव मित्तल, ओमप्रकाश बजाज एवं अरुण अग्रवाल शामिल थे, ने सहभागिता की।

 

मेदांता की टीम के इस सराहनीय पहल तथा स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षण के लिए उपस्थित लोगों ने विशेष आभार एवं प्रशंसा व्यक्त की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »