इस्कॉन वृंदावन विहार में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया श्री राधाष्टमी महोत्सव

AJ डेस्क: इस्कॉन वृंदावन विहार स्थित श्री श्री राधा गिरिधारी माधव मंदिर, गोसाईडीह में आज श्री राधाष्टमी के पावन अवसर पर श्रीमती राधारानी के दिव्य प्राकट्य दिवस को श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।

महोत्सव की शुरुआत वृंदावन से आए विशेष अतिथि श्रीपाद शशोधर गौरांग दास के कथा के साथ हुई। प्रभुजी ने श्रीमती राधा रानी एवं बरसाना धाम की महिमा भक्तों को बताई।

 

महोत्सव में नौका विहार, कथा, कीर्तन एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

मंदिर प्रबन्धक सुंदर गोविंद दास के द्वारा श्रीमती राधारानी की महिमा, भक्ति और ब्रजवासियों का भगवान के प्रति प्रेम का भाव भक्तों तक पहुंचाया।

 

महोत्सव के अंत में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »