धनबाद के छह में से चार पर भाजपा और एक-एक पर कांग्रेस, झामुमो की जीत

AJ डेस्क: धनबाद कोयलांचल के सभी छह सीटों के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। इस बार यहाँ भी महागठबंधन का असर दिखा। लेकिन कही-कही महागठबंधन से भाजपा को फायदा भी पहुंचा।

 

 

सबसे पहले हम निरसा विधानसभा क्षेत्र की बात करते है। यहाँ लंबे अरसे से अरूप चटर्जी मासस का लाल झंडा थामे राज कर रहे थे। यहाँ तक की 2014 के मोदी लहर में भी भाजपा लाल। झंडे से पार नहीं पा पाई थी। किंतु इस बार भाजपा नेत्री अपर्णा सेन गुप्ता ने निरसा से लाल झंडे को उखाड़ फेंका और यहाँ भाजपा के भगवा झंडे को लहरा दिया है। अपर्णा सेन गुप्ता को यहाँ से कुल 88 हजार 9 सौ 81 मत प्राप्त हुए। जबकि मासस के अरूप चटर्जी को 63 हजार 4 सौ 13 मत। जिस कारण भाजपा की अपर्णा यहाँ से कुल 25 हजार 6 सौ 59 मतों के अंतर से विजय रही। लेकिन उनके इस जीत में मुख्य किरदार जेएमएम प्रत्याशी अशोक मण्डल ने निभाया। दरअसल उन्होंने निरसा से कुल 47 हजार 1 सौ 4 वोट प्राप्त किए और यह वोट कही न कही मासस में सेंध मारी कर प्राप्त किया गया वोट था।

 

 

सिंदरी की अगर बात करे तो यहाँ से भी भाजपा ने इंद्रजीत महतो के रूप में जीत प्राप्त किया। इंद्रजीत महतो को कुल 80 हजार 7 सौ 59 मत प्राप्त हुए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मासस के आनंद महतो को 8 हजार 4 सौ 33 मतों से पराजित किया। मासस को यहाँ कुल 72 हजार 3 सौ 26 मत प्राप्त हुए। जबकि यहाँ के पूर्व विधायक व भाजपा के बागी नेता सह जेएमएम प्रत्याशी फूलचंद मण्डल को 33 हजार 5 सौ 83 वोट मिले।

 

 

टुंडी की अगर बात करे तो यहाँ से जेएमएम प्रत्याशी व पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो पहले राउंड से ही अपने विरोधियो पर बढ़त बनाए हुए थे, जो अंतिम के 19वे राउंड तक कायम रहा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी विक्रम पांडेय को कुल 25 हजार 6 सौ 59 मतों से पराजित किया। मथुरा महतो को यहाँ कुल 72 हजार 5 सौ 52 मत मिले। जबकि भाजपा को 46 हजार 8 सौ 93 मत।

 

 

धनबाद कोयलांचल के सबसे हॉट सीट कहे जाने वाले झरिया सीट पर भाजपा और कांग्रेस में अंतिम-अंतिम तक कांटे की टक्कर देखि गई। लेकिन इस लड़ाई में अबकी बार भाजपा को अपना यह परंपरागत सीट 12 हजार 54 मतों से गवाना पड़ा। यहाँ कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा सिंह को कुल 79 हजार 7 सौ 86 मत मिले, तो वहीं भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को 67 हजार 7 सौ 32 मत से ही संतोष करना पड़ा।

 

 

बाघमारा में सबसे ज्यादा कांटे की टक्कर देखि गई। यहाँ जीत का अंतर भी काफी कम रहा। दंबंग विधायक ढुल्लू महतो के गढ़ में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने अंतिम-अंतिम तक लोहा लिया। लेकिन दंबंग विधायक व भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो ने 8 सौ 24 मतों से यह चुनावी लड़ाई जीत कर न सिर्फ जीत का हैट्रिक ठोका, बल्कि यहाँ से अपनी बादशाहत भी कायम रखी। भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो को कुल 78 हजार 2 सौ 91 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो को 77 हजार 4 सौ 67 मत।

 

 

अंत में बात धनबाद विधानसभा की। यहाँ भाजपा के राज को राज ने सबसे अधिक 1 लाख 20 हजार 7 सौ 73 मत लाकर कायम रखा। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को 30 हजार 6 सौ 29 मतों से पराजित किया। यहाँ कांग्रेस को कुल 90 हजार 1 सौ 44 मत मिले।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »