क्रूरता: सरकारी गवाह बनाने के लिए पुलिस ने बर्बरतापूर्वक पीटा, जांच होगी- SP

AJ डेस्क: झारखंड के हजारीबाग से पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया है। आपको बता दें कि हजारीबाग जिले के लाइफ केयर अस्पताल में आनंद कुमार नामक एक शख्स का इलाज चल रहा है। यह इलाज उन दर्दो को मिटाने के लिए किया जा रहा है जो पुलिस की बर्बरता के कारण इसे मिला है। इतना ही नही पुलिस के जुल्मो का निशान इसके शरीर पर आसानी से देखा जा सकता है। इलाज करा रहे इस शख्स का पूरा बदन में पुलिस की मार से नीला पड़ गया हैं।

 

 

इलाजरत आनंद कुमार ने कहा, ‘रांची में अपनी मौसी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। अचानक 21 मई को उसे हजारीबाग के बड़कागांव पुलिस रांची अरगोड़ा थाना के सामने से उठाकर बड़कागांव ले आई। वहां उसके साथ मारपीट की गयी। यही नहीं देर रात मेरु स्थित एसडीपीओ के कार्यालय में मुझे ले जाया गया और वहां भी मुझ पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों द्वारा मेरे पाँव पर 100 लाठी मारने को कहा गया। पुलिस ने उल्टा टांग कर मुझे मारा और जब मन नहीं भरा तो मेरे पूरे बदन को टूटे हुए बांस के डंडे से घायल किया गया। यहां तक कि नाखून में भी डंडे से मारा गया। पूरे पैर में बूट से मारा गया। मेरे हाथ में पुलिस ने हथकड़ी लगा दी और डंटे से हाथ को फंसा कर मारा है।’

 

 

 

आनंद का कहना है कि पुलिस का दबाव है कि वह सरकारी गवाह बन जाए और सादे पन्ने पर अपना सिग्नेचर कर दे। उसका यह भी कहना कि हाल के दिनों में बड़कागांव में किसी की हत्या हुई थी, उसी मामले में मुझे सरकारी गवाह बनाने का दबाव पुलिस बना रही है।

 

 

 

घटना के संबंध में बता दें कि पीड़ित आनंद कुमार के छोटे भाई पर हत्या का आरोप है और वह फरार चल रहा है। उसके पिता ने डीआईजी से गुहार लगाई है कि जमीन के कारण प्रशासन उनके परिवार के पीछे पड़ा है और एक बेटे को हत्यारा घोषित करने की कोशिश कर रहा है, तो दूसरे के ऊपर पुलिस जुल्म ढा रही है। उन्होंने बड़कागांव थाना प्रभारी, केरेडारी थाना प्रभारी, 2 प्रशिक्षु दरोगा और गाड़ी कला थाना प्रभारी पर यह आरोप लगाया है।

 

 

 

 

हालांकि इस घटना के विषय में हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया कि मामले की जांच की जिम्मेवारी हजारीबाग सदर डीएसपी को दे दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर गुनाहगारों पर कार्रवाई जरूर होग।

 

 

 

 

 

 

‘अनल ज्योति’ के फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी इस लिंक पर क्लिक करके लाइक👍 का बटन दबाए…

https://www.facebook.com/analjyoti.in/?ti=as

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »