प्रदूषित धनबाद अब होगा डस्ट फ्री: मेयर

AJ डेस्क: शहर को गंदगी मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम एक कदम और आगे बढ़ाते हुए पिछले सात वर्षो से बंद पड़े सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान को पुनः चालू कर दिया है। गुरुवार को बरटांड़ में इस योजना का विधिवत उद्घाटन झारखण्ड के पर्यटन, कला – संस्कृति, खेल – कूद एवं युवा विभाग के मंत्री अमर बाउरी के हाथों हुआ। वहीं उदघाटन के साथ ही आज से फिलहाल धनबाद नगर निगम क्षेत्र के 14 वार्डों से घर घर से कचरा उठाने का काम भी शुरु हो गया। जबकि जुलाई के अंत तक पूरे निगम इलाकों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का काम कराया जाने लगेगा।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

उद्घाटन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री अमर बाउरी ने कहा, ‘ठोस अपशिष्ट प्रबंधन धनबाद के नागरिकों के लिए नगर निगम द्वारा प्रारंभ की गई महत्वपूर्ण योजना है। हम कचरा पैदा करते हैं लेकिन इस योजना के द्वारा आने वाले दिनों में नगर निगम उन कचरों को एनर्जी में तब्दील करेगा। इस योजना को सफल बनाने के लिए नागरिकों को भी नगर निगम का सहयोग करना होगा।’ उन्होंने कहा कि कचरे का सीधा असर हमारे जीवन एवं स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस कारण लोगों में प्रतिरोध क्षमता भी खत्म हो रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गिला एवं सूखा कचरा को अलग कर नगर निगम की गाड़ी में डिपॉजिट करें।

 

 

इसके साथ ही इस अवसर पर उन्होंने पानी को बचाने की भी लोगों से अपील की। उन्होंने कहा, ‘अगर हम अभी नहीं चेते तो आने वाले दिनों में हाहाकार मचेगा। पानी बचाने की जिम्मेदारी केवल गांव की नहीं है। सभी को अपने आवास में जल छाजन कर भू-गर्भ जल के स्तर को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। पानी का जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर उसका संरक्षण करना चाहिए।’

 

 

समारोह को संबोधित करते हुए महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नगर निगम का तीन अच्छे कामों में से एक है। आने वाले दिनों में शहर को डस्ट फ्री बनाया जाएगा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से सूखा एवं गीला कचरा को अलग किया जाएगा तथा इसे खाद, टाइल्स तथा एनर्जी में तब्दील किया जाएगा। इस कार्य के लिए हर्ल द्वारा सिन्दरी में भूमि भी उपलब्ध कराई गई है। शीघ्र योजना पर कार्य आरंभ हो जाएगा। महापौर ने कहा कि हर घर को गीला एवं सूखा कचरा इकट्ठा करने के लिए 2-2 डस्टबिन निशुल्क प्रदान किया जाएगा। एक में सूखा तथा दूसरे में गीला कचरा लोग इकट्ठा करेंगे। इसके बाद नगर निगम की गाड़ियों द्वारा इसे निशुल्क उठा लिया जाएगा। योजना के आरंभ में 14 वार्ड में इसका शुभारंभ किया जाएगा। जुलाई माह के अंत तक सभी 55 वार्ड से कचरा उठाया जाएगा। इस मौके पर महापौर ने कहा कि धनबाद की सेहत को सुधारने का नगर निगम ने संकल्प लिया है। आने वाले दिनों में किसी को भी धनबाद शहर को गंदा करने नहीं दिया जाएगा। कोई व्यक्ति यदि सड़क पर कचरा फेंकने का प्रयास करेगा तो तत्काल उससे जुर्माना वसूला जाएगा।

 

 

वहीं इस अवसर मौके पर मौजूद धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समय की आवश्यकता थी। महापौर, नगर आयुक्त, सभी वार्ड पार्षद तथा नगर निगम को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि महापौर के कुशल नेतृत्व में तथा केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार का लाभ धनबाद सहित पूरे झारखंड को मिल रहा है। धनबाद विधायक ने कहा कि अब झारखंड के साथ धनबाद भी बदल रहा है और आगे बढ़ रहा है। धनबाद विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा नगर निगम को हर योजना के लिए आवश्यक फंड भी उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य सरकार विकास के लिए चिंतित है। पहले धनबाद गंदगी के लिए बदनाम था लेकिन अब धनबाद की तस्वीर बदल रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »