दुर्दशा: मरीज को बेड शीट पर लेटा घसीट कर ले जा रहा अस्पतालकर्मी (वीडियो देखें)

AJ डेस्क: हमारी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में चिकित्सीय उदासीनता और लापरवाही को रेखांकित करते हुए, एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक मरीज को अस्पताल के अंदर बेडशीट पर घसीटा जाता दिखाया गया है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चौंकाने वाली घटना जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के अंदर हुई है। एजेंसी ने कहा कि मरीज को एक्स-रे विभाग की ओर खींचा जा रहा था।

 

 

वीडियो में, एक अस्पताल के फर्श पर बेडशीट की तरह दिखने वाले चादर पर सोए हुए रोगी को खींचते हुए देखा जा सकता है। अन्य रोगियों को फर्श पर लेटा हुआ और दर्द के साथ चीखता हुआ देखा जा सकता है।

 

देखें वीडियो-

 

यह वीडियो सामने आने के बाद इस घटना के संबंध में तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया है।

 

 

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने कहा कि जांच का आदेश दे दिया गया है। डॉ. सक्सेना ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »