विधायक पति का संदेश लेकर नगर निगम पहुंची रागिनी, मेयर को सौंपा मांग पत्र

AJ डेस्क: झरिया से भाजपा विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह आज अपने समर्थकों के साथ धनबाद नगर निगम के मेयर से भेंट कर झरिया की समस्याओं पर वार्ता की।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

झरिया विधायक संजीव सिंह के धनबाद जेल में बन्द होने के कारण उनकी पत्नी रागिनी सिंह क्षेत्र में मोर्चा सम्भाले हुए है। झरिया की समस्याओं को लेकर विधायक संजीव सिंह ने जेल से ही निगम के मेयर को एक पत्र लिखा। विधायक की पत्नी रागिनी सिंह अपने विधायक पति का पत्र लेकर मेयर के साथ झरिया के विभिन्न मुद्दों पर लम्बी वार्ता की।

 

 

विधायक ने मेयर को ग्यारह सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए झरिया के कतरास मोड़ से बाटा मोड़ होते थाना तक सड़क कालीकरण कराए जाने, झरिया के बन्द पड़े स्ट्रीट लाइट को चालू कराने, नाला का निर्माण, 2 नम्बर डुमरी मोड़, जोड़ापोखर थाना मोड़, डिगवाडीह डिनोबली मोड़ पर हाई मास्ट लाइट लगाने, भागा में सड़क निर्माण एवम विवाह भवन और झरिया के चिल्ड्रेन तथा नेहरू पार्क का सौन्द्रीयकर्ण कराए जाने की मांग की है। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने विधायक के सभी मांगो पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुमार भी इस मौके पर उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »