झरिया में डकैती का प्रयास करने वाले 5 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

AJ डेस्क: धनबाद पुलिस ने डकैतों के एक गिरोह को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। सोमवार यानि कल देर रात्रि डकैती की योजना बनाते ये पकड़े गए है। पकड़े गए इन 5 डकैतों के पास से पुलिस ने हथियार सहित कई सामान भी जब्त किया है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

इस आलोक में आज धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, ‘अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी एवम पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था धनबाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने कल देर रात्रि एक गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद स्टेशन के पास डकैती की योजना बनाते 5 डकैत गिरफ्तार किए गए है। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन सभी ने अपना गुनाह भी काबुल किया है। साथ ही उन अपराधियों ने यह भी बताया है कि विगत 8 जून को इन्होंने ने ही झरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले महेश अग्रवाल के घर पर डकैती का असफल प्रयास किया था। जिसके बाद से ही पुलिस एक्टिव हो गई थी और इस गिरोह को धर दबोचने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।’

 

 

पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस को ‘2 पिस्टल, 5 जिन्दा कारतूस, डकैती में प्रयोग किया गया 1 स्कार्पियो, 1 मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल फोन सहित अलग-अलग तरह के नशीले पदार्थ पुलिस को मिले है।’ पुलिस ने बताया कि ये धनबाद के अलावा गिरिडीह जिला में भी अपराध को अंजाम देने के फिराक में थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »