अनोखी सजा: दहेज़ लोभी दामाद को ससुर ने घण्टों पेड़ में बांध कर रखा (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से दहेज़ का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल शादी के 8 वर्ष बाद दहेज़ मांगने ससुराल पहुंचे दामाद को उसके ससुर ने घर के बाहर एक पेड़ से घंटो बांधे रखा। फिलहाल पूरा मामला पुलिस के पास है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

घटना तुर्की ओपी के सुमेरा गांव का है।गांव के अवधेश कुमार ने अपने दामाद को ग्रामीणों की सहायता से एक पेड़ से बांध दिया। ससुर यानि अवधेश कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 2011 में महुआ वैशाली के नटवरलाल से किया था। शादी के चार साल तक तो सब ठीक ठाक रहा। लेकिन उसके बाद दामाद दहेज़ के लिए बेटी के साथ मारपीट करने लगा। अवधेश ने कई मर्तबा पंचायत भी की पर दामाद पर कोई असर नही हुआ।अंत मे उसने कोर्ट में तलाक का केस कर दिया। कल रात उसका दामाद सुमेरा आया और ससुराल वालों से मारपीट करने लगा। मजबूर होकर उसने अपने दामाद को पेड़ से बांध दिया।

 

 

देखें वीडियो-

 

उधर पेड़ से बंधे दामाद ने अपनी पत्नी पर यह आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी किसी युवक से फोन पर बात करती है। परंतु जब उससे यह पूछा गया कि वह ससुराल क्यों आया है जबकि दोनो के बीच मुकदमा चल रहा है, तब उसने बताया कि वह सुलहनामा करने आया था ।

 

 

वहीं पूरे मामले पर डीएसपी पश्चिमी कृष्णमुरारी प्रसाद ने बताया कि ससुर के द्वारा दामाद को बांधने और दमाद द्वारा ससुराल पक्ष से मारपीट करने की घटना प्रकाश में आई है। दोनो पक्ष का बयान लेकर विधि सम्मत करवाई की जायगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »