करकेंद के नेहरू उद्यान में वाहिनी ने लगाए 501 पौधे

AJ डेस्क: रविवार को भारतीय युवा सेवा वाहिनी के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन धनबाद के करकेंद स्थित नेहरू उद्यान में किया गया। इस दौरान वाहिनी द्वारा यहाँ 501 पौधे लगा कर धनबाद को गहराभरा करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद के विधायक राज सिन्हा और धनबाद के महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कपूर का पौधा लगाकर किया।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारतीय युवा सेवा वाहिनी के द्वारा जनमानस की सेवा हेतु यह वृहद वृक्षारोपण का कार्य काफी सराहनीय और प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हर एक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और धनबाद को हरा-भरा करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।

 

 

वहीं धनबाद के महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि भारतीय युवा सेवा वाहिनी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण का कार्यक्रम निरंतर रूप से आयोजन किया जा रहा है वह निश्चित रूप से धनबाद की हरियाली हेतु मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग वृक्ष लगाएं और उसका निरंतर देखभाल भी करें, ताकि हमारा भावी जीवन संभव हो।

 

 

इस कार्यक्रम में इंडियन पब्लिक स्कूल और डैफोडिल पब्लिक स्कूल करकेंद के सभी छात्र-छात्राओं समेत सभी शिक्षक और शिक्षिका भी मौजूद रही। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अभूतपूर्व भूमिका भी निभाई। कार्यक्रम के दौरान भारतीय युवा सेवा वाहिनी के अध्यक्ष रूपेश सिन्हा, संतोष मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, देवेन तिवारी, विक्रांत उपाध्याय, सुरेश मंडल, विजय बहादुर सिंह, भूपेंद्र तिवारी, कृष्णा मोदी, मारवाड़ी महिला समिति के सदस्य गण, महंत पांडे उमेश पालीवाल, अजय नारायण लाल सहित कई सदस्य मौजूद रहें।

 

 

Digital-marketing-and-website-devolping

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »