महिला को चाक़ू मारने वाला चढ़ा पब्लिक के हत्थे, हुई जमकर पिटाई (देखें वीडियो)
AJ डेस्क: पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित दादरमंडी में एक युवक ने राह चलती एक महिला पर चाकू से वार कर दिया। युवक ने महिला पर कई बार चाकू से वार किए। जिससे महिला लहूलुहान होकर वही सड़क पर बेसुध होकर गिर पड़ी। लेकिन लोगों ने उस दरिंदे युवक को भागने से पहले ही पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी। रस्सियों से उसके हाथ और पाँव बांध कर घंटो उसकी पिटाई की। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ा कर अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं महिला भी फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

देखें वीडियो-


Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!
