मॉब लीचिंग: थम नहीं रहा भीड़ तंत्र का फैसला, दो अलग-अलग घटना में तीन की जान बची (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बिहार के दो अलग-अलग जिलों से एक बार फिर मॉब लीचिंग का मामला सामने आया है। जिसमें लोगों को पहले जमकर धुना गया और उसके बाद पुलिस के हवाले किया गया। इस बार मॉब लीचिंग में दो नाबालिग सहित तीन लोग बूरी तरह से घायल हुए है। गनीमत रही की तीनों की कम से कम जान बच गई। वरना भीड़ का मूड तो वीडियो में कुछ भयानक करने का दिख रहा है।

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

पहला वाक्या सुपौल जिला के सदर थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन चौक का है। जहाँ दो नाबालिगों को स्थानीय लोगों ने चोरी की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। लेकिन उन नाबालिगों को पुलिस के हवाले करने के बजाय भीड़ ने पहले दोनों को खम्भे से बांधा और उसके बाद दोनों की जमकर पीटाई कर दी। इस दौरान दोनों लड़को ने एक बुजूर्ग के घर से 10 हजार रूपये चुराने की बात भी स्वीकारी लेकिन भीड़ का यह न्याय बड़ा ही डराने वाला था। वो तो शुक्र था कि कुछ बुद्धिजीवियों की वजह से बच्चों की जान बच गई और मामला पुलिस के पास चला गया। वरना स्थिति भयावह हो सकती थी।

 

देखें वीडियो-

 

 

दूसरी घटना कैमूर जिला की है। यहाँ के दुर्गावती रेलवे स्टेशन के समीप कुछ लोगों ने एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा उसके बाद वहां देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने इसपर बच्चा चोर होने का आरोप लगा दिया। जब तक युवक कुछ समझ पाता तबतक भीड़ ने युवक की इतनी पिटाई कर दी की वह कुछ सोचने समझने के लायक भी नहीं बचा। वहीं समय पर किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। लेकिन पुलिस को भी भीड़ से युवक को छुड़ाने में भारी मसक्कत करना पड़ा। वहीं पुलिस की जाँच में पता चला है कि युवक पूरी तरह से साफ़ छबि का है। वह वहाँ किसी काम से गया हुआ था। लेकिन भीड़ ने पकड़ कर उसका मॉब लीचिंग कर दिया। गनीमत रही की उसकी जान बच गई।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »