थाना के हाजत में एक की मौत, दोषी पुलिस अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे- SP

AJ डेस्क: मंगलवार की रात चोरी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस हाजत में ही फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसके बाद न सिर्फ पूरे इलाके में बल्कि पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। अब तो यह मामला स्थानीय पुलिस के लिए ही गले की फांस बनती जा रही है। मामला बिहार के रोहतास जिला का है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार इंद्रपुरी थाना के तिलौथू के हुराक निवासी श्रीकांत सिंह और उसके पुत्र गौरव कुमार को बीती रात पुलिस एक ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तार कर थाने ले आई थी। लेकिन मंगलवार की देर रात गिरफ्तार श्रीकांत सिंह ने थाना हाजत में ही एक फंदे के सहारे झूल कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। बाद में जब थाने की पुलिस को इस घटना का इल्म हुआ तो उनके हाथ-पाँव फूलने लगें। तत्काल इसकी सूचना जिला पुलिस के आलाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद तो विभाग में हड़कंप मच गया।

 

 

 

आनन्-फानन में गिरफ्तार श्रीकांत सिंह को डिहरी के अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद तो थाने की पुलिस शकते में आ गई। इसी बीच घटना की सूचना क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर मृतक के परिजन और लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। परिजन पुलिस पर इस मौत को लेकर कई गंभीर आरोप लगाने लगें। इसी बीच अधिकारियों के आदेश पर इंद्रपुरी थाना की पुलिस ने मृत आरोपी के शव को किसी तरह पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा।

 

 

 

वहीं मामले की जाँच को लेकर मौके पर पहुंचे जिला के एसपी सत्यवीर सिंह ने कहा, ‘गिरफ्तार व्यक्ति की मौत पुलिस हिरासत में हुई है। प्रथम दृष्टया मामले में थाने की पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। इस लापरवाही के कारण थाने में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »