सैकड़ों गाड़ियां,हजारों समर्थक:संजीव के नामांकन में उमड़ा जन सैलाब

AJ डेस्क: आखिरकार संजीव सिंह ने आज नामांकन दाखिल कर दिया।पूर्व विधायक और सिंह मेंशन के राज कुमार संजीव सिंह के नामांकन में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए हजारों की संख्या में उनके समर्थक सुबह से ही सिंह मेंशन में जुटने लगे थे।शंख की गूंज और समर्थकों के नारेबाजी के बीच सिंह मेंशन से संजीव सिंह का काफिला निकला।सिंह मेंशन से मेमको मोड़ तक सैकड़ों वाहन के काफिला के साथ उत्साहित संजीव सिंह समाहरणालय तक नामांकन पर्चा दाखिल करने गए।यहां बता दें कि नगर निगम के चुनाव होने की घोषणा के बाद ही यह कयास लगाया जाने लगा था कि संजीव सिंह भी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।मंगलवार की रात संजीव सिंह ने चुनाव लड़ने की घोषणा किया।यह खबर जंगल की आग की तरह कोयलांचल में फैल गई।उत्साहित समर्थकों का सुबह से ही सिंह मेंशन में जमावड़ा लगने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »