जन समर्थन और जोरदार चुनावी रणनीति के बदौलत संजीव सिंह पड़ रहे भारी
AJ डेस्क: आठ साल बाद कोयलांचल में धमाकेदार वापसी करने के बाद अब नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक संजीव सिंह दिन ब दिन अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।चुनावी दंगल के बाजीगर सिंह मेंशन अपने पक्ष में हवा का रुख मोड़ने में महारथ हासिल किए हुए हैं।पुराने तजुर्बा के सहारे इस बार मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह कोयलांचल के वोटरों के बीच जबरदस्त चर्चा में आ चुके हैं।
धनबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव सिंह आठ वर्षों के बाद कोयलांचल की राजनीति में सक्रिय हुए तो हैं लेकिन उनकी धनबाद में जिस कदर धमाकेदार वापसी हुई थी,वह रातों रात आम जन के बीच चर्चा का विषय बन गए थे।इसका लाभ उन्हें सीधे तौर पर निगम चुनाव में मिलता दिख रहा है।

मेंशन के युवराज मेयर प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव सिंह यूं तो हर वर्ग में पोपुलर हो रहे हैं लेकिन युवा वर्ग में संजीव सिंह के प्रति गजब का आकर्षण दिख रहा है।राजनीति के जानकार कहते हैं कि संजीव सिंह अपने अनुभव,चुनावी पैंतरबाजी के बदौलत निकटतम प्रतिद्वंदियों को रोज पीछे की ओर छोड़ते जा रहे है तो उनके चुनावी सभा में जन सैलाब उमड़ते देखा जा रहा है।
