चौपारण पुलिस ने अवैध हथियार और बीस लाख रु संग तीन को दबोचा

AJ डेस्क: हजारीबाग जिले के चौपारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वाहन जाँच के दौरान एक लगजरी कार से तीन लोगो को अवैध हथियार और बीस लाख रुपये नगद के साथ गिरफ्तार किया है. तीन लोगो में दो बिहार के रहनेवाले है जबकि एक रांची का है.बताया जाता है की बुधवार को एक टाटा सफारी गाडी तेजी से झारखण्ड से बिहार की तरफ जा रही थी. इसी दौरान एक कार से टक्कर हो गई लेकिन टक्कर होने के बाद भी ड्राइवर ने गाडी नहीं रोका और भागने की कोशिश की. इसी दौरान चौपारण थाना की गस्ती गाडी भी मौके पर पहुँच गई. सफारी गाडी में तीन लोग थे. तीनो नशे में थे. जिनकी पहचान अजय कुमार सिंह जो औरंगाबाद का रहनेवाला है उसके साथ राकेश कुमार सिंह था जो सासाराम का रहनेवाला है जबकि गाडी चला रहा व्यक्ति मोहन प्रकाश रांची का था. अजय कुमार सिंह बिहार में बालू का धंधा करता है. ये लोग किसी टेंडर में भाग लेने के लिए औरंगाबाद जा रहे थे. जाँच में सामने आया की रअजय कुमार सिंह के खिलाफ औरंगाबाद के दाउदनगर में भी एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है.जब्त राशि को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है जबकि तीनो को जेल भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »