” जनता कहिन”: विकास तो चाहिए ही, रंगदारो से भी मुक्ति मिले

A J डेस्क: क्षेत्र का चहुमुंखी विकास हो ही, रंगदारों की धमकी से भी मुक्ति दिलाने का कूवत रखने वाले के हाथों में “शहर की सरकार” सौंपने का मूड जनता रूपी वोटर्स बनाते दिख रहे हैं।

 

धनबाद कोयलांचल का व्यापारी वर्ग विशेषकर प्रिंस खान और उसके गुर्गों की धमकी से त्रस्त हो चुके हैं।हालांकि पुलिस प्रशासन रंगदारों के गिरोह का नकेल कसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।कोयलांचल के लगभग हर हिस्से में रंगदारी की दुकानदारी धड़ल्ले से चल रही है।छोटे बड़े बिजनेसमैन से लेकर नौकरी पेशा वाले लोग भी इस गंभीर समस्या से त्रस्त हैं।

धनबाद नगर निगम के वोटर अब शहर की सरकार का ताज वैसे ही प्रत्याशी को पहनाना चाहते हैं जो नगर का चहुमुंखी विकास भी कर सकें और रंगदारी नामक कोढ़ से भी उन्हें राहत दिलाने की क्षमता रखते हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »