बेहतर रणनीति ने “ऊन ” को हर जुबान तक पहुंचाया

AJ डेस्क: धनबाद नगर निगम चुनाव इस बार पूरी तरह त्योहार के रंग में रंगा नजर आ रहा है। जहां एक ओर चाय की चुस्की, गरम मसाला और तरह-तरह के व्यंजन लोगों को लुभा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर “उन की सिलाई” अब भी दादी-नानी के प्यार और भरोसे का प्रतीक बनी हुई है।

इस बार पूर्व विधायक एवं मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के प्रचार में जबरदस्त जनसैलाब उमड़ पड़ा है। युवाओं की पहली पसंद बने संजीव सिंह ने साफ कहा है कि यह चुनाव सिर्फ किसी एक प्रत्याशी का नहीं, बल्कि पूरी जनता का त्योहार है।

फूलों की बारिश, ढोल-नगाड़ों की गूंज और रात-रात भर चल रहे जनसंपर्क अभियानों ने इस चुनावी माहौल को उत्सव में बदल दिया है। हर गली, हर मोहल्ले में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। धनबाद की सड़कों पर इस बार राजनीति नहीं, बल्कि जनभागीदारी का उत्सव दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »