संजीव सिंह का “रैला “‘ , ऊन के बंधन में सभी को बांधा

AJ डेस्क: धनबाद नगर निगम चुनाव प्रचार के आज अंतिम दिन पूर्व विधायक एवं मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने महा रैला निकाल कोयलांचल के मतदाताओं के बीच फिर एक बार मजबूत स्थिति बना ली या यूं कहा जाए कि वोटर्स के दिलो दिमाग पर छा गए संजीव सिंह।कहते हैं न “अंत भला तो सब भला”।

धनबाद के सरायढेला स्थित सिंह मेंशन से संजीव सिंह अपने हजारों हजार समर्थकों के साथ झरिया के लिए काफिला लेकर निकले थे।गगन भेदी नारों के साथ संजीव सिंह का काफिला बढ़ता ही चला गया।सैकड़ों चार पहिया और हजारों बाइक पर सवार समर्थक रास्ते में वोटर से संजीव सिंह के लिए ऊन कांटा छाप पर मुहर लगाने की अपील करते जा रहे थे।
स्टील गेट,आई एस एम,पुलिस लाइन,रणधीर वर्मा चौक, डी आर एम चौक,पूजा टॉकीज,श्रमिक चौक,नया बाजार, बैंक मोड़,धनसार,बस्तकोला, कतरास मोड,बिहार टॉकीज, बाटा मोड़ होते हुए झरिया शहर का भ्रमण करते हुए संजीव सिंह का काफिला कतरास मोड़ पहुंचा।इस रैली के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »