भाजपा का पलटवार: झामुमो झारखण्ड की नहीं अपनी चिंता करे

AJ डेस्क: झारखण्ड में झामुमो द्वारा चलाए जा रहे बदलाव यात्रा पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा है कि दुमका की जनता ने शिबू सोरेन और हेमन्त को नकार दिया, अब बरहेट में भी बदलाव की लहर है।

 

 

 

 

भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि झामुमो ने स्व विनोद बिहारी महतो के सपनों को तिलांजलि दे दी है। भाजपा ही उनके सपनों को पूरा कर रही है। उन्होंने झामुमो पर सीधे हमला करते हुए कहा कि वह जनता को विकास के रास्ते से भटकाने की साजिश बन्द करे।

 

 

 

 

श्री प्रभाकर ने कहा कि बदलाव यात्रा से झामुमो को सत्ता मिलने नही जा रहा। झामुमो का यह सपना पूरा नही होने जा रहा। उन्होंने कहा कि झामुमो उन ताकतों का मोहरा बन चुका है जो झारखण्ड राज्य बनने के विरोधी थे।

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »