बुजूर्ग विक्षिप्त की लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या

AJ डेस्क: एक 60 वर्षीय बुजुर्ग विक्षिप्त व्यक्ति को कुछ लोगों ने लाठी-डंडो से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। मामला धनबाद के सिंदरी थाना क्षेत्र का है।

 

 

 

 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रंगामाटी आरएमके 4 में रहने वाले कुछ लोग बुजुर्ग के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। बताया जा रहा है को घर की महिलाओं ने उन लोगों को काफी समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वो लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। तभी मृतक अर्ध विक्षिप्त जयराम प्रसाद घर से बाहर निकल आया। जिसके बाद उन 8 से 10 लोगों ने उसे लाठी-डंडो और रॉड से मार कर जमीन पर लिटा दिया और वहां से चलते बने।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि उस वक्त मृतक का बेटा घर पर नहीं था। इसके बाद विक्षिप्त को पीएमसीएच लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिजनों के शिकायत पर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »