छठा वेतनमान: झमाडा कर्मी गए बेमियादी हड़ताल पर, जलापूर्ति ठप्प

AJ डेस्क: आज से धनबाद के जल दाता यानि झमाडा कर्मी छठा वेतनमान लागू करने और अपने बकाए वेतन की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हालाँकि इस आंदोलन में दो फाड़ देखा जा रहा है लेकिन इस हड़ताल से जामाडोबा स्थित जल संयंत्र केंद्र से पानी की सप्लाई पूरी तरह से रोक दी गई है। जिससे धनबाद के लाखों लोगों को जल संकट की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है।

 

 

 

इस आंदोलन में शामिल झमाडा कर्मी अरविन्द कुमार ने बताया कि झमाडा कर्मियों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। छठा वेतनमान लागू होने से कर्मियों के हालात में कुछ सुधार जरूर होगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में उनके साथ झमाडा के सफाई और स्वास्थ्य कर्मी भी साथ है। उन्होंने कहा कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होती उनका ये हड़ताल यूँ ही जारी रहेगा।

 

 

 

वहीं एटक के उपाध्यक्ष राधारमण सिंह ने कहा कि हमारा गुट इस आंदोलन में फिलहाल शामिल नहीं है। उनका कहना है कि हमारी भी यही मांग है लेकिन इस 18 तारीख को इसी मुद्दे पर नगर सचिव से उनकी वार्ता होने वाली थी। सारी तैयारी भी हो चुकी थी लेकिन उससे पूर्व ही अचानक आज से दूसरा गुट हड़ताल पर चला गया। जिसे हम समर्थन नहीं करते।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »