एक खत के कारण नहीं टूट पाया झमाडा का हड़ताल, जमकर हुई नारेबाजी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: टूटते टूटते रह गयी झमाडा कर्मियों की हड़ताल। देर रात आंदोलनकारियों ने झमाडा के MD के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके पहले उपायुक्त की अध्यक्षता में हड़ताली नेताओं की हुई सकारात्मक वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त होने की बात कही गयी थी। हड़ताली नेता भी हड़ताल समाप्त करने के मूड में थे लेकिन एक पत्र के कारण पूरा मामला यू टर्न ले लिया और हड़ताल जारी रह गया।

 

 

 

 

धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने आज पहल करके झमाडा के हड़ताली नेताओं की एक बैठक उपायुक्त के साथ करवाई। इस बैठक में झमाडा के अधिकारी भी शामिल थे। हड़ताली झमाडा के नेताओं का कहना था कि पूर्व में एक महीने का वेतन छठे वेतनमान के हिसाब से दिया गया, अब कर्मचारियों से यह सुविधा क्यों छीनी जा रही है। उपायुक्त अमित कुमार ने छठा वेतनमान के हिसाब से वेतन देने सहित कर्मचारियों की अन्य मांगों पर मुहर लगा दिया और हड़ताल समाप्त करने की बात पर सहमति बन गयी।

 

 

झमाडा कर्मियों की हड़ताल टूटने की खबर पाकर जल संकट झेल रहे क्षेत्र के बाशिंदों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लेकिन कौन जानता था कि पूरा मामला यू टर्न ले लेगा। हड़ताली नेता देर रात तक झमाडा प्रबन्धन के पत्र का इंतजार करते रहे। उन्हें उम्मीद थी कि उपायुक्त के समक्ष हुई वार्ता से सम्बंधित जिसमे छठा वेतनमान लागू होने की बात होगी से सम्बंधित पत्र प्रबन्धन के द्वारा तत्काल दे दिया जाएगा लेकिन ऐसा नही होने पर नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक उन्हें पत्र नही मिल जाता, वह हड़ताल नही तोड़ेंगे।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

जानकारी के अनुसार देर रात झमाडा के MD हड़ताली नेताओं से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि वह हड़ताल समाप्त कर दें। कल मंगलवार को कार्यालय खुलने के बाद उन्हें पत्र दिया जाएगा। MD के इस बयान पर हड़ताली नेता भड़क उठे और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।

 

देखें वीडियो-

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाकर TYPE करें analjyoti.com और LIKE के बटन को दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »