कमला बनाम ढुल्लू: बेटी पर कीचड़ उछाल यातना दे रहे ढुल्लू- कमला (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: धनबाद के कतरास की रहने वाली भाजपा की नेत्री कमला कुमारी ने आज रोते बिलखते हुए कहा कि उसपे जब तक हमला हो रहा था, वह जंग लड़ रही थी लेकिन ढुल्लू (बाघमारा विधायक) ने उसकी बेटी के इज्जत पर कीचड़ उछाल उस मासूम को मानसिक रूप से बीमार कर मेरे परिवार को टूटने पर मजबूर कर दिया है।

 

 

 

 

“महिला सशक्तिकरण” की खूब बातें हो रही हैं देश भर में। धनबाद के कतरास में भी एक महिला को बड़े ही मजबूती के साथ वहां के भाजपा विधायक के खिलाफ मोर्चा खोले हुए कोयलांचल ने देखा। अब वही महिला कमला कुमारी रोते बिलखते सशक्तिकरण नही अबला के रूप में कहती है कि व्यवस्था मेरी जान लेकर ही चैन की साँस लेगा। धनबाद के गांधी सेवा सदन में रविवार को कैमरा के सामने कमला कहती है कि हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद उसे न्याय नही मिल रहा। उसके रोजी रोटी के साधन हाइवा के ड्राइवर को गाड़ी नही चलाने के लिए धमकाया जा रहा है। यहां मंशा स्पष्ट है कि हाइवा भी खड़ा हो जाए।

 

देखें वीडियो-

 

 

बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो पर शारीरिक शोषण का प्रयास करने का आरोप लगाने के बाद से ही कमला कुमारी सुर्ख़ियों में आईं। दुष्कर्म के प्रयास का केस नही होने के बाद वह हाई कोर्ट तक गयीं। इसके बाद बोकारो स्टेशन के बाद उनके समर्थक विनय सिंह पर हमला किये जाने की घटना सामने आयी। फिर कमला कुमारी का हाइवा और ड्राइवर के अपहरण, धमकी की बात सामने आयी और अब भाजपा नेत्री ने आज मीडिया के सामने एक अख़बार में छपे विधायक ढुल्लू महतो का इंटरव्यू को दिखाते हुए कहा कि इस खबर को पढ़कर उसकी बच्ची को जबरदस्त सदमा लगा है। इंटरव्यू में एक महिला की बेटी के चरित्र पर लांक्षण लगाया गया है, जो अनल ज्योति नही लिख सकता। कमला कुमारी का कहना है कि उस खबर को पढ़ने के बाद से उसकी बेटी की तबियत खराब हो गयी। धनबाद के केंद्रीय अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। डॉक्टर ने किसी बात का सदमा लगने की बात कही है।

 

 

 

 

भाजपा नेत्री ने पुलिस प्रशासन से भी सहयोग नही मिलने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि उसपे चौतरफा हमला जारी है, फिर भी उसे न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »