रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए झारखण्ड में “आप” लड़ेगा चुनाव

AJ डेस्क: झारखण्ड के बोकारो में आज आम आदमी पार्टी का एक कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है। जनता इस सरकार से त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश की जनता को इस अत्याचारी सरकार से मुक्त कराने का बीड़ा आम आदमी पार्टी ने अपने कंधों पर उठाया है। इसी संकल्प के साथ पार्टी इस बार के चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है।

 

 

 

 

 

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हुए आम आदमी पार्टी के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोकारो के लगभग सभी बूथों से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बोकारो से आम आदमी पार्टी के संभावित उम्मीदवार हरेंद्र नाथ चौबे ने किया। आज भले सुबह से ही जारी मूसलाधार बारिश में भी कार्यकर्ताओं का हुजूम और उनका कार्यक्रम के प्रति जोश देखने के लायक था। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रदेश व केंद्र के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने कहां कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में है। जो लगातार युवाओं, मजदूरों, किसानों, महिलाओं के सम्मान के लिए काम कर रही हैं। साथ ही दिल्ली को लगातार विकास की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के उसी विकास मॉडल को झारखंड में भी उतारना है तथा झारखंड में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करना है ।

 

 

 

इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजेश सिंह ने कहा कि बोकारों के वर्तमान विधायक निजी स्वार्थ में जनता के हितों को दरकिनार कर रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी कार्यक्रता के समर्थन से जनता के बल पर उनका विकल्प तैयार करने जा रही है। वहीं चुनाव अभियान समिति के सदस्य अनिल चौधरी ने कहा कि पूरे झारखंड की वर्तमान जो स्थिति है उसे देखते हुए आप ही एक विकल्प नजर आता है। उन्होंने जनता को आम आदमी पार्टी के समर्थन के मेंखड़ा होने का आग्रह किया।

 

 

कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जनता को ठगा है। प्रदेश संयोजक ने प्रदेश में भाजपा की वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड को भारतीय जनता पार्टी ने बस भूख, बेरोजगारी, महिला पर लाठियां, अत्याचार और भ्रष्टाचार ही दिया है लेकिन वर्तमान में झारखंड की जिंदा दिल जनता यह समझ चुकी है कि भाजपा से झारखंड का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और बोकारो की जनता से चुनाव में आम आदमी पार्टी को मदद करने का आवाहन किया।

 

 

 

 

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी बोकारो विधानसभा के संभावित प्रत्याशी हरेंद्रनाथ चौबे ने सभी बूथों से आए तमाम कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बोकारो में विकास कि जो गति रुक चुकी है उसे पुनः आगे बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी का नेतृत्व जरूरी है। अगर बोकारो की जनता ने मुझ पर विश्वास जताया तो मैं क्षेत्र की समस्याओं और जनता की जरूरतों को लेकर विधानसभा में आवाज को और मजबूत करूंगा। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता हरेंद्र नाथ के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन भी थामा।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »