विधायक ढुल्लू ने सभी आरोप को ख़ारिज किया, कहा- निष्पक्ष जांच हो (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: बाघमारा से भाजपा के विधायक ढुल्लू महतो ने आज कहा कि उनके खिलाफ लग रहे आरोपों की जाँच होनी चाहिए। क्षेत्र की जनता जिस दिन मुझपे आरोप लगाना शुरू कर देगी, मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा।

 

 

 

 

विधायक ढुल्लू महतो का कहना है कि जनता जागरूक हो चुकी है। वह सब कुछ समझने लगी है। क्षेत्र के तीन चार लोग ही उनके खिलाफ आरोप लगाते रहते हैं और जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। विधायक ने कहा कि पिछले दस साल से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहा हूँ। जन आंदोलन के केस उनपे हुए हैं लेकिन संगीन मामलो का एक भी केस उनके खिलाफ दर्ज नही हुआ। हाँ, विरोधियों ने साजिश के तहत उन्हें फंसाने का प्रयास जरूर किया है।

 

देखें वीडियो-

 

 

विधायक ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व के विधायकों और मेरे कार्यकाल की तुलना करके देख लें कि किसके समय हत्या की राजनीति हुई है। कतरास के एक चर्चित व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वह विरोधी गुट का नेता बना हुआ है। इसके साथ ही विधायक ने बड़े ही सलीके से अपने को स्वच्छ छवि वाले नेता ठहराते हुए कहा कि जनता जब हमारे खिलाफ आवाज उठा देगी, वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »