सपा नेता फिरोज “बापू” की प्रतिमा के सामने फूट-फूट कर रोए (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश में कई जगह आयोजन किए गए। उनको अलग-अलग तरह से याद भी किया गया। लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने फूट-फूटकर रोते नजर आए। उत्तर प्रदेश के संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के फव्वारा चौक में बापू की प्रतिमा पर उनको रोते देखा गया।

 

 

 

 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो प्रतिमा को देखते हुए कह रहे हैं, ‘बापू आप हमें स्वतंत्रता दिलाने के बाद अनाथों के रूप में क्यों छोड़ा?’ वे आगे कहते हैं, ”बापू आप हमारे और हमारे बच्चों के लिए इतना बड़ा उपकार करने के बाद कहां चले गए।”

 

देखें वीडियो-

 

 

इस वीडियो को देखने के बाद ट्विटर यूजर्स फिरोज खान को नौटंकीबाज कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनको ऑस्कर अवॉर्ड मिलना चाहिए। उनके इस वीडियो पर काफी मीम्स और जोक्स बन रहे हैं।

 

 

 

बता दें, रोने के बाद फिरोज खान ने प्रतिमा की सफाई भी की। उन्होंने कहा, ”बीजेपी का दूसरा नाम नौटंकी है। गांधी की प्रतिमा में धूल देखकर मुझे काफी दुख हुआ। लोग दिखावा देखकर मूर्ख नहीं बन सकते। उन्हें यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि वे गांधी समर्थक हैं या गोडसे के समर्थक हैं।”

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »