झरिया में कांग्रेस ने “मेरा बूथ मेरा गौरव” का नारा बुलंद किया
AJ डेस्क: झरिया के पुराना राजा गढ़ में आज कांग्रेसियों ने मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन कर कहा कि जब तक बूथ स्तर पर समर्पित कार्यकर्ताओं की टोली नही बनेगी, जीत सम्भव नही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संतोष सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झरिया का विकास तभी सम्भव होगा जब इसे परिवारवाद से मुक्ति दिलाकर यहीं के धरती पुत्र के हाथों आप नेतृत्व सौपेंगे। बाहुबली प्रतिनिधित्व से झरिया का विकास सम्भव नही है। उन्होंने कहा कि झरिया विधान सभा क्षेत्र के एक एक बूथ को मजबूत बनाया जा रहा है। क्षेत्र की जनता भी अब बदलाव खोज रही है।

अन्य वक्ताओं ने भी माफिया, बाहुबली से झरिया को मुक्ति दिलाने और हर बूथ को मजबूत बनाने की बात पर जोर दियाउन्होंने कहा कि इस बार झरिया में परिवर्तन निश्चित है।उसके बाद ही झरिया में विकास की बयार बहेगी।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…
