आईपीएस अधिकारी की हत्या करने वाला एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

AJ डेस्क: नक्सल के खिलाफ झारखण्ड के दुमका पुलिस को महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल झारखण्ड के पाकुड़ और दुमका क्षेत्र का दुर्दांत एक लाख का इनामी नक्सली आकाश मुर्मू को दुमका पुलिस पुणे से गिरफ्तार कर झारखण्ड ले आयी है।

 

 

 

 

गिरफ्तार नक्सली आकाश पाकुड़ के तत्कालीन एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग पर बम विस्फोट कर 8 सुरक्षा कर्मियों की हत्या और आगजनी करने सहित कई गंभीर आपराधिक मामले पाकुड़ और दुमका के अलग-अलग थानों मव दर्ज है।

 

 

 

गिरफ़्तारी के संबंध में दुमका के एसपी वाई एस रमेश ने बताया कि इस कुख्यात नक्सली आकाश मुर्मू के गुप्त सूचना मिली थी की ये भेष बदल कर पुणे के एक फैक्ट्री में काम कर रहा है। सूचना के आलोक में डीएसपी श्रीराम समद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर पुणे के लिए रवाना किया गया। जिसमें टीम ने सफलता पूर्वक कामयाबी हासिल कर वापस लौट आई है। वहीं इस छापेमारी में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को एसपी वाई एस रमेश ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »