POK के आतंकवादी कैंपो पर भारतीय सेना ने किया हमला

AJ डेस्क: भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तान और आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने पीओके में स्थित कई आतंकी कैंपों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की कई पोस्ट भी नुकसान पहुंचा।

 

 

 

 

 

भारतीय सेना द्वारा पीओके की नीलम घाटी में चल रहे आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में करीब 4-5 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही भारतीय सेना ने चार लॉन्चिंग पैड भी तबाह कर दिए हैं। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे सीजफार उल्लंघन और आतंकी घुसपैठ के जवाब में की है। हाल फिलहाल भारतीय सेना के द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर की गई भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद यह तीसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है।

 

 

 

 

तंगधार सेक्टर से सटे पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी कैंपों पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय सेना ने आतंकी घुसपैठ के जवाब में यहा कार्रवाई की है। भारतीय सेना ने आर्टिलरी गन से हमला किया है। बता दें पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रात से भी पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ते हुए कुपवाड़ा और कठुआ सेक्टर में भारी गोलीबारी की है। कुपवाड़ा पाकिस्तानी गोलीबारी में 2 जवान शहीद हो गए हैं जबकि एक नागरिक की मौत हुई है। गोलीबारी में 3 भारतीय नागरिक भी घायल हुए हैं।

 

 

 

 

पाकिस्तीन की तरफ से रात 10 बजे गोलीबारी शुरू हुई जो सुबह चार बजे तक जारी रही। पाकिस्तान की गोलबारी में कई मकानों को क्षति पहुंची है। भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं जम्मू में कठुआ के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान रात से ही गोलीबारी कर रहा है। भारतीय सुरक्षा बल पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »