कोहली का जवाब-“धोनी” यहीं चेंजिंग रूम में हैं, बी सी सी आई ने ट्विटर पर डाला वीडियो

AJ डेस्क: टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली से एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के भविष्‍य पर सवाल किया गया। भारत ने रांची में खेले गए तीसरे व अंतिम टेस्‍ट में दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 202 रन के विशाल अंतर से मात देकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी और रन के अंतर से टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत है।

 

 

 

 

तीसरा टेस्‍ट खत्‍म होने के बाद कोहली प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे, जिसमें उन्‍होंने भारतीय टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। भारतीय कप्‍तान ने इसके अलावा अपने तेज गेंदबाजों उमेश यादव और मोहम्‍मद शमी की भी जमकर तारीफ की, जिन्‍होंने तीसरे टेस्‍ट में 10 विकेट चटकाए।

 

 

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को मैच में 169 और 133 रन पर ढेर कर दिए। कोहली से इस दौरान धोनी के बारे में भी सवाल किया गया, जो उस समय भारतीय ड्रेसिंग रूम में उपस्थित थे। धोनी जेएससीए स्‍टेडियम में पहले दिन टेस्‍ट मैच देखने आने वाले थे, लेकिन वह चौथे दिन स्‍टेडियम पहुंचे और स्‍थानीय लड़के शाहबाज नदीम को अंतिम दो विकेट लेते हुए देखा। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रीका का क्‍लीन स्‍वीप किया।

 

 

विराट कोहली से प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने धोनी के भविष्‍य पर सवाल किया। इस पर भारतीय कप्‍तान ने मुस्‍कुराते हुए जवाब दिया कि धोनी चेंज रूम में ही है, आप आईए और उनसे हाई हेलो कीजिए। कोहली ने इस चुटकीले जवाब से संकेत दिए कि आप खुद ही धोनी से पूछो न कि वह अपने भविष्‍य को लेकर क्‍या सोच रहे हैं। कोहली ने जवाब दिया, ‘धोनी यही है, चेंजिंग रूम में। आईए उन्‍हें हेलो कीजिए।’ कोहली के इस मजेदार जवाब का वीडियो बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

 

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने विश्‍व कप 2019 के बाद से एक भी अंतरराष्‍ट्रीय मैच नहीं खेला है, जिसके चलते उनके संन्‍यास पर लगातार अटकलों लगाई जा रही हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी करीब तीन महीने बाद ड्रेसिंग रूम में दिखे। धोनी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए तीसरे टेस्‍ट के चौथे दिन का खेल देखने के लिए स्‍टेडियम पहुंचे थे। टीम इंडिया ने चौथे दिन यानी मंगलवार को दिन के दूसरे ही ओवर में मैच अपने नाम किया। धोनी को ड्रेसिंग रूम में शाहबाज नदीम से बातचीत करते हुए देखा गया। ध्‍यान हो कि माही ने विश्‍व कप 2019 के बाद से भारतीय टीम की तरफ से कोई मैच नहीं खेला है।

 

 

पूर्व कप्‍तान ने इस समय टीम इंडिया से ब्रेक लिया हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि धोनी दिसंबर में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज से क्रिकेट एक्‍शन में नजर आएंगे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »