दीपावली पर विशेष: देखते ही बन रही “अयोध्या”, 6 लाख दीया से जगमग हुई राम की नगरी (देखें वीडियो)

AJ डेस्क: भगवान राम की नगरी दिवाली के अवसर पर भव्य रूप से सजी हुई है। इस बार सरयू किनारे दीपोत्सव का आयोजन किया गया है जो तीन दिन तक चलेगा। इस दीपोत्सव में 5 लाख 51 हजार दीये जलाए गए हैं। जो एक विश्व कीर्तिमान है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या में मौजूद रहे। जिन्होंने प्रभु राम का राज्याभिषेक किया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज 14 जगहों पर 5.51 लाख दीप जलाकर एक रिकार्ड बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीपक जलाए। इस दौरान पूरी अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया गया है। राम की पैड़ी पर लेजर शो भी आयोजित किया गया। इस दौरान अतिशबाजी का कार्यक्रम भी हुआ।

 

 

देखें वीडियो-

 

 

इससे पहले मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा झांकी में शामिल कलाकारों को भगवान राम, भगवान कृष्ण और भगवान हनुमान के रूप में तैयार किया गया था।

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »