मोदी मंत्रिमंडल में जगह पाने की मोह त्याग नहीं पा रहा जदयू

AJ डेस्क: लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई जनता दल (यूनाइटेड) ने अब कहा है कि अगर वह अपने सहयोगी और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निमंत्रण पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में ‘आनुपातिक आधार’ पर शामिल होने के लिए तैयार है। जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें आमंत्रित किया तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी सरकार में शामिल होने के लिए तैयार है।

 

 

 

त्यागी ने कहा, ‘हम देश में एकता और सद्भाव चाहते हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह से निमंत्रण मिलने के बाद जदयू आनुपातिक आधार पर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए तैयार है।’

 

 

बुधवार को नीतीश कुमार 3 साल के लिए फिर से पार्टी अध्यक्ष चुने गए। इस दौरान जदयू ने भाजपा को याद दिलाया कि बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार में भाजपा को आनुपातिक प्रतिनिधित्च दिया है। के सी त्यागी ने कहा कि 2015 बिहार विधानसभा चुनाव का जनादेश भाजपा के खिलाफ था लेकिन नीतीश कुमार ने भाजपा को मंत्री पदों के अलावा उपमुख्यमंत्री का पद भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में एनडीए की सबसे बड़ी घटक है।

 

 

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी ने अपने प्रत्येक सहयोगी को एक मंत्री पद की पेशकश की थी। लेकिन जेडीयू ने कम से कम तीन मंत्री पद की मांग की थी। लोकसभा चुनाव में बिहार में बीजेपी और जेडीयू ने क्रमशः 17 और 16 सीटें जीती थीं, उसके बाद रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी की 6 सीटें थीं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »