रन फॉर यूनिटी: स्कूली बच्चों से लेकर सांसद, विधायक, सरकारी महकमा तक ने दौड़ लगायी

AJ डेस्क: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 144वीं जयंती के मौके पर आज धनबाद में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद पशुपतिनाथ सिंह, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, डीसी अमित कुमार और एसएसपी किशोर कौशल ने संयुक्त रूप से दौड़ में शामिल लोगों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ धनबाद के रणधीर वर्मा चौक से आयोजित होकर शुरू होकर डीआरएम मोड़ और सिटी सेंटर होते हुए वापस रणधीर वर्मा चौक पर आकर समाप्त हुई।

 

 

 

 

रन फॉर यूनिटी में भारी संख्या में अर्धसैनिक बल के जवानों, सरकारी कर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं और सिविल सोसायटी के लोगों ने हिस्सा लिया।

 

 

 

 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि आज का दिन सही मायने में रन फॉर यूनिटी का दिन है क्योंकि आज ही के दिन सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म हुआ था। जिन्होंने देस के तमाम रियासतों को भारत में विलय करने में अपनी अहम् भूमिका निभाई थी। इसके अलावा आज से कश्मीर पूर्ण रूप से भारत का अभिन्न अंग बन गया। आज से अखंड भारत का कानून पूर्णरूपेण लागू होगा।

 

 

 

 

वहीं विधायक राज सिन्हा, डीसी अमित कुमार एवं एसएसपी किशोर कौशल ने भी रन फॉर यूनिटी के मौके पर धनबाद समेत सम्पूर्ण देशवासियों को बधाई दी एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के उस योगदान को याद किया जिसके तहत उन्होंने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया था।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »