हिंदुस्तान का दिल दिल्ली: यमुना का भयावह नजारा, व्रतियों को क्या झेलना पड़ा (पढ़ें पूरी रिपोर्ट, देखें तस्वीरें)

AJ डेस्क: छठ का महापर्व पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हो चुका है। इस दौरान देश के कई कोनों से सुंदर-सुंदर तस्वीरें देखने को मिली। लेकिन, जो तस्वीर दिल्ली के कालंदी कुंज से सामने आई है। वो सुंदर नहीं लेकिन डराती जरूर हैं। क्योंकि, यहां महिलाओं को जहरीले केमिकल के बीच खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देना पड़ा।

 

 

 

 

अगर आप तस्वीरों को देखेंगे तो एक पल के लिए आपको लगेगा कि, आप बादलों को देख रहे हैं। पर ऐसा नहीं है नदी में बादल नहीं बल्कि जहरीले झाग हैं। इन तस्वीरों को सलमान अली जो पेशे से फोटोग्राफर हैं उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर शेयर की हैं।

 

 

 

 

तस्वीरों में दिखा यमुना का जहरीला रूप

यमुना की इस डरावनी तस्वीर को देखकर जैसा हम सिर्फ सोच सकते हैं वैसा इन महिलाओं ने महसूस किया है जो घाट पर सुबह-सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देने गई लेकिन, इस जहरीले पानी में।

 

 

 

इस बीच कुछ लोगों ने यहां तस्वीर भी ली। जिसे देखकर लगा कि, इन्हें इस केमिकल का डर नहीं है और ना ही केमिकल वाला झाग इन्हें डरा रहा है।

 

 

 

आपको बता दें, बीते साल केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यमुना के नमूनों की जांच की थी। जिसमें पता चला कि, जिस तरह यमुना में केमिकल मिलाया जा रहा है उससे आने वाले समय में यमुना नदी का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। बता दें, नदी में फेम की चादर बिछ चुकी है। जिस कारण नदी की ये भयावह तस्वीर देखने को मिली है।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »