“इंतेहा हो गयी इंतजार की, आयी न कोई खबर—“, क्या सरयू करेंगे बड़ा धमाल?

AJ डेस्क: भाजपा के राजनीतिक गलियारे में आज अचानक इस बात की चर्चा तेजी पकड़ चुकी है कि क्या मंत्री सरयू राय भाजपा की राजनीति में कोई बड़ा भूचाल लाएंगे? पार्टी द्वारा आज चौथी लिस्ट जारी की गयी है, जिसमे सरयू राय का नाम नही है। इसके बाद श्री राय ने सन्ध्या में प्रेस वार्ता करने की इच्छा जाहिर कर दी। इसके पहले जमशेदपुर पूरब और पश्चिम दोनों विधान सभा क्षेत्र से उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीद लिया।

 

 

रघुवर सरकार में रहते हुए भी मंत्री सरयू राय प्रायः सरकार की विशेषकर मुख्यमंत्री की खामियों को उजागर करते रहे हैं। रघुवर और सरयू के बीच के रिश्ता से सभी वाकिफ हैं। सरयू राय ने कभी टिकट की चिंता किये बगैर अपनी मुखर छवि को बरकरार रखा। यह दोनों नेता जमशेदपुर के हैं और इनका चुनाव क्षेत्र भी पूरब और पश्चिम है। मंत्री सरयू राय के समर्थकों के दिमाग में यह बात पहले से ही है कि रघुवर दास इस बार राय जी का टिकट कटवाने का जरूर प्रयास करेंगे। उधर पार्टी के द्वारा भी सरयू राय के नाम की घोषणा अब तक नही किए जाने से उनके समर्थकों की शंका को बल मिलता जा रहा है।

 

 

आज भाजपा की चौथी लिस्ट जारी हो गयी। इधर सरयू राय के समर्थक ने जमशेदपुर पूरब और पश्चिम दोनों विधान सभा का नामांकन पत्र खरीद लिया है। सरयू राय आज शाम प्रेसवार्ता आयोजित कर रहे हैं। प्रेस के माध्यम से ही वह अपनी भावी रणनीति का खुलासा करेंगे। सूत्र बताते हैं कि सरयू राय ठंढ के मौसम की शाम को अपने धमाल से राजनीतिक गलियारे को गरमा देवें।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »