रांची के समीप बस और जीप के बीच हुई भीषण टक्कर में 4 की मौत

AJ डेस्क: गढ़वा के बाद आज एक बार फिर झारखण्ड में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। इस बार दर्दनाक हादसे का गवाह झारखण्ड की राजधानी रांची बना है। जहाँ बस और कमांडर जीप के बीच हुई भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 यात्री घायल हो गए है। जिसमे से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल और रिम्स में भर्ती कराया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार हेमकुंड यात्री बस जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही थी। वहीं, कमांडर जीप सिकिदिरी से मजदूरों को लेकर ढलाई कार्य के लिए कहीं ले जा रही थी। इसी बीच चकला मोड़ में दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि चौथे व्यक्ति की अस्पताल जाने के क्रम में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है। वहीं, घायलों का नाम-पता भी पता नहीं चल सका है। वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गया था।

 

 

इस घटना में कमांडर जीप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं बस को भी इस दुर्घटना में नुकसान पहुंचा है। वहीं बता दें कि रविवार को गढ़वा के रमना थाना इलाके में परसवान गांव के समीप ट्रक एयर स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में मरने वालों में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के रिश्तेदार शामिल थे।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »