धनबाद के छह विधान सभा के लिए प्रेक्षक प्रतिनियुक्त

AJ डेस्क: 16 दिसंबर को सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी एवं बाघमारा विधानसभा में होने वाले चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की है।

 

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि सिंदरी एवं निरसा विधानसभा के लिए दीपांकर सिन्हा (भा.प्र.स.) सामान्य प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। वे परिसदन के कमरा नंबर 2 में है। इनको संपर्क करने का दूरभाष नंबर 7858928048 तथा 0326 – 3550331 है।

 

 

धनबाद एवं झरिया विधानसभा के लिए बृजराज सिंह यादव (भा.प्र.स.) सामान्य प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। वे परिसदन के कमरा नंबर 4 में है। इनको संपर्क करने का दूरभाष नंबर 9835485493 तथा 0326 – 3550331 है।

 

 

टुंडी एवं बाघमारा विधानसभा के लिए पी. राजेंद्र चोलन (भा.प्र.स.) सामान्य प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। वे परिसदन के कमरा नंबर 3 में है। उनका दूरभाष संख्या 7859079708 तथा 0326 – 3550331 है।

 

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी एवं बाघमारा विधान सभा के लिए मान सिंह (भा.पु.से.) को पुलिस प्रेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। वे परिसदन के कमरा नंबर 6 में है। उनका दूरभाष संख्या 7858922537 तथा 0326 – 3550331 है।

 

 

उन्होंने बताया कि सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक से धनबाद जिले के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थी तथा मतदाता सुबह 9 बजे से 10 बजे तक मिलकर अपने सुझाव दें सकते हैं एवं शिकायत कर सकते हैं।

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए अभी अपने फेसबुक पेज के ऊपर SEARCH में जाए और TYPE करें analjyoti.com और LIKE का बटन दबाए…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article पसंद आया तो इसे अभी शेयर करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »